एलन मस्क से जुड़ी खास बातें: 12 की उम्र में बनाया था पहला वीडियो गेम, एक सपना ऐसा जिसे पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार...
एलन मस्क से जुड़ी खास बातें: 12 की उम्र में बनाया था पहला वीडियो गेम, एक सपना ऐसा जिसे पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार
![]() |
Image - Getty Image |
खास बातें
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पूरी दुनिया में उनको लेकर चर्चा हो रही है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं मस्क की जिंदगी से जुड़े रोचक बातें। इसके साथ ही उनके उस सपने के बारे में भी जिसे पूरा करने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने आखिरकार ट्विटर को खरीद लिया। कई दिनों से इसकी चर्चा चल रही थी। मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म का सौदा 44 अरब डॉलर यानी तीन लाख 37 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा में किया है। मस्क की तरफ से ये रकम कैश में दी जाएगी। मस्क के ऑफर के अनुरूप उन्हें ट्विटर के हर शेयर के लिए 54.20 डॉलर (4148 रुपये) चुकाने होंगे। इस सौदे के बाद अब मस्क के पास ट्विटर की 100 percent हिस्सेदारी हो जाएगी।
ट्विटर खरीदने के बाद मस्क एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। पूरी दुनिया में उनको लेकर चर्चा हो रही है। हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं मस्क की जिंदगी से जुड़े 10 रोचक बातें। इसके साथ ही उनके उस सपने के बारे में भी जिसे पूरा करने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं।
पहले मस्क के जन्म, परिवार और बचपन के बारे में जान लीजिए
एलन मस्क का जन्म 28 जून 1971 को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर में हुआ था। मस्क की मां माए मस्क मॉडल थीं। उनका जन्म कनाडा में हुआ था, लेकिन पूरा जीवन दक्षिण अफ्रीका में बीता। मस्क के पिता एरोल मस्क दक्षिण अफ्रीकन इलेक्ट्रोमैकेनिकल इंजीनियर, पायलट, प्रॉपर्टी डेवलपर थे। मस्क के छोटे भाई का नाम कींबल और बहन का नाम टोस्का है। कींबल का जन्म 1972 और टोस्का का 1974 में हुआ था।
मस्क के नाना, जोशुआ हल्दमैन अमेरिकी मूल के कनाडाई थे। जोशुआ ने अपने परिवार को अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा एक इंजन वाले बेलांका हवाई जहाज से कराई थी। ये भी एक रिकॉर्ड है। 1980 में मस्क के माता-पिता अलग हो गए। इसके बाद मस्क ज्यादातर अपने पिता के साथ रहे। मस्क जब स्कूल में पढ़ते थे, तब क्लास में पढ़ने वाले बच्चे उन्हें काफी परेशान करते थे। एक बार बच्चों ने उनकी जमकर पिटाई भी कर दी। उन्हें इतना पीटा गया कि अस्पताल ले जाना पड़ा। मस्क 15 साल के हुए तो उन्होंने कुश्ती और मार्शल आर्ट सीखा।
बचपन से ही टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हो गए थे मस्क
10 साल की उम्र से ही मस्क की रुचि कंप्यूटिंग और वीडियो गेम्स में हो गई। 12 साल की उम्र में उन्होंने एक वीडियो गेम बनाया और फिर उसे एक मैगजीन को 500 डॉलर में बेच दिया। इस स्पेस फाइटिंग गेम का नाम ब्लास्टर था। मस्क ने अपने भाई किंबल के साथ मिलकर जिप-2 नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी शुरू की। बाद में इसे भी 2.2 करोड़ डॉलर में कॉम्पैक नाम की कंपनी को बेच दिया।
दुनिया में इस तरह से छाते गए मस्क
1999 में एलन मस्क ने करीब एक करोड़ डॉलर के निवेश से 'एक्स डॉट कॉम' की शुरुआत की। बाद में ये कॉन्फीनिटी नाम की कंपनी के साथ मर्ज हो गई। जिसे अब पेपाल के नाम से जाना जाता है। 2002 में ई-बे ने पेपाल को 150 करोड़ डॉलर में खरीद लिया, जिसमें मस्क की हिस्सेदारी 16.5 करोड़ डॉलर थी। फिर मस्क ने स्पेस रिसर्च की तकनीक पर काम करना शुरू किया। 2002 में इसके लिए 'स्पेस-एक्स' की शुरुआत की। मस्क ने दावा किया था कि आने वाले दिनों में वह इस कंपनी के जरिए मनुष्य को दूसरे ग्रहों पर भी भेज सकेंगे। साल 2004 में एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला की शुरुआत की।
Comments